बालूमाथ (लातेहार)। स्थानीय गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के शिक्षक सह एनसीसी के पूर्व इंचार्ज ग़ालिब कॉलोनी निवासी वसी इमाम की पुत्री आयशा वसी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एंटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर बालूमाथ के साथ लातेहार जिले का नाम रौशन किया है. आयशा वसी ने नीट की परीक्षा में 578 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 23 हजार हासिल की है. उसकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है. आयशा वसी शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रहा हैं. वह अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है. उसने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से बड़ा से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. इससे पहले भी आयशा वसी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी है. वर्ष 2022 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (विज्ञान) की परीक्षा में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लातेहार जिले में टॉपर बनकर नाम रौशन की थी. अब नीट जैसी देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर वह अपनी प्रतिभा को एक बार फिर सिद्ध की है. आयशा वसी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है. आयशा वसी की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. उसकी इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, समाजसेवियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. सभी ने दुआ की कि आयशा वसी आगे चलकर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनें, समाज और देश की सेवा करें तथा अपनी प्रतिभा और कार्यों से बालूमाथ, लातेहार और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करे. इसके अतिरिक्त बालूमाथ निवासी शमीम आरफी के पुत्र इनशा आरफी ने भी नीट की परीक्षा में 538 अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है.