लातेहार
एसवीएम ने नीट उर्तीण छात्र गौरव का किया गया सम्मान


लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में शुक्रवार को नीट उत्तीर्ण पूर्व छात्र गौरव कुमार को सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि लातेहार नगर के जुबली चौक निवासी ध्रुव कुमार एवं पुनीता देवी के पुत्र गौरव कुमार ने सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा अरुण से दशम तक की शिक्षा प्राप्त की थी. 16 जुलाई को आये नीट के नतीजे में गौरव ने ऑल इंडिया रैंक 15562 प्राप्त किया. गौरव की सफलता को लेकर विद्यालय में अभिभावक सहित आमंत्रित किया गया और वंदना सभा में छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रधानाचार्य द्वारा अंग वस्त्र और विद्या विकास समिति झारखंड की वार्षिक पत्रिका भेंट कर अभिनंदन किया गया. गौरव के साथ-साथ उसके पिता का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर गौरव ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत का पाठ जो विद्या मंदिर के आचार्य ने पढ़ाया आगे सफलता की सीढ़ियों में वही काम आ रहा है. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. 