लातेहार। 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित सभी कर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का काफी महत्व है.
विज्ञापन
उन्होने कहा कि मतदाता दिवस सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है. प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है ताकि हमारा लोकतंत्र और सशक्त एवं मजबूत हो.
विज्ञापन
मतदाता दिवस का शपथ दिलाते हुए कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
विज्ञापन
इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीन कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थें.