झारखंड
प्रो तिवारी ने किसी माली की तरह सींचा है बनवारी साहू महाविद्यालय को

लातेहार। किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान वहां के शिक्षकों से होती है. एक ऐसे ही शिक्षक हैं प्रो प्रदीप कुमार तिवारी. प्रो तिवारी शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में वर्तमान में प्राचार्य हैं. कहना गलत नहीं होगा कि प्रो तिवारी ने बनवारी साहू महाविद्यालय को किसी माली की तरह सींचा है. इस महाविद्यालय से प्रो तिवारी का 37 सालों का नाता है. बतौर अंग्रेजी शिक्षक के रूप में उन्होने साल 1989 में इस महाविद्यालय में अपना योगदान दिया था. तब से उन्होने इस महाविद्यालय में काफी उतार चढ़ाव देखा है. आज महाविद्यालय को कला व वाणिज्य संकाय में स्थायी सबद्धता प्राप्त है और इसमें प्रो तिवारी का अहम योगदान है. बाद में वर्ष 2018 में प्रो प्रदीप कुमार तिवारी इस महाविद्यालय के प्राचार्य बनाये गये. प्राचार्य के रूप में भी श्री तिवारी एक कुशल प्रशासक व छात्रों के मार्गदर्शक साबित हुए. श्री तिवारी के के परिश्रम का ही फल था कि वर्ष 2023 में बनवारी साहू महाविद्यालय को नैक ( NAAC) से बी ग्रेड की मान्यता प्रदान की गयी. इससे महाविद्यालय की प्रतिष्ठा और बढ़ गयी.





