maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

दो मोटरसाइकिल की बीच हुई आमने सामने की टक्कर में दो की मौत, तीन रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। थाना अंतर्गत गणेशपुर हाई स्कूल के समीप हुई दो बाईक की आमने सामने टक्कर में दो की मौत हुई है. तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में महावीर गंझू (32) पिता जोधन गंझू, निरी केरेडारी, हजारीबाग व पंकज उरांव (23) पिता हीरा उरांव, सिमरटांड बडगांव, टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है. घायलों में सविता देवी (35) पति चमन गंझू, बगलता टंडवा, जिला चतरा, फूलमती (13)  पिता धनेश्वर गंझू , गोलीटांड, थाना बालूमाथ व संजय उरांव (21)  पिता अर्जुन उरांव, सिमरटांड टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि महावीर गंझू अपनी पत्नी के साथ अपने गोलीटांड स्थित ससुराल आ रहे थे. इसी बीच गणेशपुर से दूसरे बाइक में संजय उरांव दो अन्य लोगों बालुमाथ आ रहे थे. गणेशपुर हाई स्कूल के समीप दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई. ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन के शशि भूषण व संस्था के अन्य सदस्य दुर्घटना के तुरंत बाद सीसीएल के मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को लेकर खुद बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉ अलीशा टोप्पो व डॉ खुशबू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉ अलीशा टोप्पो व डॉ खुशबू ने बताया कि तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. शव को बालूमाथ पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!