maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

एक माह में अवैध उत्‍खनन के मामले में 24 वाहन जब्‍त किये गये, एक प्राथमिकी दर्ज

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 22 जून से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 60 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 24 वाहनों को जब्त कर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा छह लाख 68 हजार 168 रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई. उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों , थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई.  बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जिले में संचालित बालू घाटों की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर लगातार निगरानी रखते हुए नियमित जांच अभियान चलाया जाए. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए उन्होंने दोषियों को पकड़ते हुए तुरंत उन पर एफआईआर दर्ज करने एवं संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुण्डरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कोल कंपनियों के अधिकारी ,प्रतिनिधि, अन्य संबंधित पदाधिकारी , सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!