लातेहार। शहर के बानपुर इलाके में अवस्थित बनवारी साहूू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने प्राचार्य के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होने अपना इस्तीफा महाविद्यालय के सचिव अंजू गुप्ता को सौंपा है. उन्होने अपने इस्तीफा पत्र में उल्लेख किया है कि उन्हें अंग्रेजी प्राध्यापक पर कार्य करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य का दायित्व दिया गया था. प्रभार लेने के बाद उन्होने नैक मूल्यांकन जैसे दुरूह कार्य की जिम्मेवारी निभायी और अन्य कार्यों का निष्पादित किया. उन्होने आगे कहा कि अब फिर से नैक मूूूूूल्यांकन का समय आ चुका है. आगे कहा किवे मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं. इस वजह से चिकित्सकों ने उन्हें अधिक स्ट्रेस और अति व्यस्तता से दूर रहने की सलाह दी है. इस कारण वे सिर्फ अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक के रूप में महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करना चाहते हैं. उन्होने प्राचार्य के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया. सचिव ने प्रो तिवारी का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है.