लातेहार। उपायुक्त के निर्देश पर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु जिले में अंचल व हल्कावार राजस्व शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर आगामी 11 एवं 18 अगस्त को सभी प्रखंडों में लगेेेेगा. अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी ने इसे ले कर जिले के सभी अंचलाधिकारियों को अंचल व हल्कावार राजस्व शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है. शिविर में दाखिल-खारिज, लगान रसीद, सीमांकन एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा.
शिविर की तिथि एवं स्थान
1. लातेहार प्रखंड परिसर
– 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 05 तक
– 18.08.2026 – हल्का संख्या 06 से 10 तक
2. चंदवा प्रखंड परिसर – 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 05 तक – 18.08.2026 – हल्का संख्या 06 से 10 तक
3. बालूमाथ प्रखंड परिसर
– 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 03 तक
– 18.08.2026 – हल्का संख्या 03 से 06 तक
4. बरियातू प्रखंड परिसर – 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 04 तक – 18.08.2026 – हल्का संख्या 05 से 07 तक
5. हेरहंज प्रखंड परिसर
– 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 02 तक
– 18.08.2026 – हल्का संख्या 03 से 04 तक
6. मनिका प्रखंड परिसर – 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 04 तक – 18.08.2026 – हल्का संख्या 05 से 07 तक
7. बरवाडीह प्रखंड परिसर
– 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 05 तक
– 18.08.2026 – हल्का संख्या 06 से 10 तक
8. गारू प्रखंड परिसर – 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 04 तक – 18.08.2026 – हल्का संख्या 05 से 08 तक
9. महुआडांड़ प्रखंड परिसर
– 11.08.2026 – हल्का संख्या 01 से 04 तक
– 18.08.2026 – हल्का संख्या 05 से 08 तक
अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. सामान्य जनता से अपील की गई है कि वे अपने-अपने हल्के की निर्धारित तिथि को आवश्यक कागजातों के साथ संबंधित प्रखंड परिसर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं.