लातेहार
कल कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली, जाने कहां कहां

लातेहर। 25 जुलाई को मेंटनेस कार्यों के कारण शहर में बिजली सेवा बाधित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने बताया कि एनसीसी कंपनी के द्वारा मेन रोड में भारतीय स्टेट बैंक के कार्य किया जाएगा. इस कारण सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मेन रोड फीडर से बिजली सेवा बंद रहेगा और इस क्षेत्र में बिजली सेवा बाधित रहेगी. श्री मेहता ने आगे बताया कि 11केवी करकट फीडर में भी एनसीसी कंपनी के द्वारा कार्य कराया जाएगा. इस कारण करकट फीडर से 12 बजे से चार बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. श्री मेहता ने बिजली संबंधी कार्य सुबह आठ बजे से पहले कर लेने की अपील की है.



