Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

धीरज कुमार बने झारोटेफ़ प्रखंड अध्यक्ष, झामुमो प्रखंड अध्‍यक्ष को ज्ञापन सौंपा

 लातेहार। झारोटेफ के बैनर तले लातेहार प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया है. जिला स्‍टेडियम में आयोजित एक बैठक में सर्वसमिति से धीरज कुमार को लातेहार का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. मौके पर श्री कुमार ने कहा क‍ि वे पूरी तन्मयता से संगठन एवं कर्मचारी हित में काम करेंगें. झारखंड अधिकारी शिक्षक कर्मचारी संघ(झारोटेफ) प्रखंड लातेहार के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार एवं प्रखंड सचिव दिलीप कुमार सिंह की नेतृत्व में आंदोलन के प्रथम चरण में अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में झामुमो लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आसेन तिर्की एवं चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया कि संगठन राज्यकर्मियों की विभिन्न लंबित एवं न्याय उचित मांग जैसे एमएसीपी, शिशु शिक्षण भत्ता, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने, परिवहन भत्ता एवं अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलनरत है.  उल्लेखनीय है कि इन मांगों में से कई मांगे सतारूढ दल के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल था. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तिर्की ने कहा कि वे  संगठन के माध्यम से कर्मचारियों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए उचित मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाने का प्रयास करेगें. इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र, अभय कुमार पांडेय, धीरज कुमार, संजय प्रसाद, रशीद अंसारी, अविनाश, गोविंद सिंह, बलराम सिंह, निरंजन उरांव, शंकर नायक, राहुल कुमार, मंजू कुमारी, अनु दुबे, प्रियंका कुजूर व  उपेंद्र तिवारी सहित कई शिक्षा कर्मचारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!