latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

थाना प्रभारी ने कहा, अपराध नियंत्रण पर रहेगा विशेष फोकस,

सड़क जाम और अवैध खनन पर होगी कार्रवाई.

बालूमाथ (लातेहार):-  पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुअनि अनुभव सिन्हा को बालूमाथ थाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. अनुभव सिन्हा इससे पहले बालूमाथ थाना अंतर्गत आने वाले अमरवाडीह पिकेट प्रभारी के रूप में अपनी सेवारत थे. क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय समस्याओं से अच्छी तरह परिचित होने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बालूमाथ थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की होगी. उन्होंने कहा कि चोरी, लूट, अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नियमित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनन माफियाओं की गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी. अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जनसहयोग और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से बालूमाथ में शांतिपूर्ण, सुरक्षित वातावरण स्थापित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!