latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

सिन्हा ने मगध परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया

बालूमाथ (लातेहार)। सेन्ट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा संचालित मगध संघमित्रा क्षेत्र अंतर्गत मगध परियोजना के परियोजना पदाधिकारी के रूप में सुधीर कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को परियोजना कार्यालय पदभार ग्रहण किया. पिछले दिनों ही रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस से जारी तबादला आदेश के तहत सुधीर कुमार सिन्हा को मगध परियोजना का परियोजना पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया था. पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित पीओ ने बारी बारी से परियोजना कार्यालय में कार्यरत मातहत पदाधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उत्पादन एवं डिस्पैच के लक्ष्य को पूरा करने के साथ साथ माइंस की सुरक्षा पर भी विशेष फोकस होगा. उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़े माइंस का संचालन करने की जिम्मेदारी बगैर कर्मियों के सहयोग के संभव नहीं होगा. मौके पर सीसीएल के कई पदाधिकारी व परियोजना कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे. पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परियोजना पदाधिकारी का बुके भेंटकर स्वागत किया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!