Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाए: शाहदेव

लातेहर। आकलन प्रशिक्षित सफल सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष आशीष शहदेव और महासचिव रुद्र प्रताप सिंह ने आगामी 11 अगस्त को विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि आकलन प्रशिक्षित सफल सहायक अध्यापक संघ, झारखंड के तत्वावधान में सहायक अध्यापकों की न्यायोचित मांगों को लेकर 11 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है.उन्होंने जिले के सभी सहायक अध्यापकों से अपनी एकजुटता एवं संगठन की ताकत का परिचय देने और अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुँचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि आकलन परीक्षा को टेट के समकक्ष मान्यता देते हुए सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के स्थायीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने, विभागीय विशेष टेट/वर्तमान परीक्षा में सहायक अध्यापकों को उनके अनुभव के आधार पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की करने, 961 सहायक अध्यापकों के बर्खास्तगी पत्र को तत्काल निरस्त करते हुए उनका मानदेय शीघ्र जारी किया करने की मांग को ले कर विधानसभा का घेराव कार्यक्रम किया है. उन्होंने कहा कि संघ की मांगें झारखंड के हजारों सहायक अध्यापकों के सम्मान, अधिकार एवं भविष्य से जुड़ी हैं. इसलिए उन्होंने 11 अगस्त को रांची विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज को बुलंद करने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!