Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर

लातेहार।  शुक्रवार को लातेहार ग्रामीण मंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्‍यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की. बैठक में जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनहित के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया है. उन्‍होने बताया कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर करता है. बैठक में मंडल प्रभारी रेणु देवी एवं पश्चिमी मंडल प्रभारी आशा लकड़ा तथा मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी उपस्थित थे. बैठक में झारखंड में एसआईआर अभियान, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गयी कलश वंदन अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई. धन्‍यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री हरमोहन सिंह ने किया. बैठक में हरिओम प्रसाद, सुकन्या देवी, मदन प्रसाद, दीपक पासवान, शिवनाथ मेहता, हरमोहन सिंह, लालमोहन साव, अमित वर्मा, किस्मतिया देवी, कन्हाई सिंह सहित दोनों मंडलों के कई पदधारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थेे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!