maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

एनएलसी कंपनी की प्रस्तावित पर्यावरणीय जसुनवाई के खिलाफ मुखर हुए ग्रामीण

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड के त धाधू पंचायत के खरटिया में ग्राम प्रधान विश्वनाथ मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि एनएलसी कंपनी की प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पषर्द के द्वारा 27 अगस्त को आहूत जनसुनवाई की कार्रवाई को तत्काल रद्द किए जाने की मांग की. अन्यथा ग्रामीण बाध्य होकर सड़क पर उतर कर पर्यावरणीय जनसुनवाई का विरोध करने के लिए बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने एक स्वर में यह भी कहा कि यदि विरोध कर रहे लोग उग्र हुए तो उसकी जवाबदेही एनएलसी कंपनी और प्रशासनिक पदाधिकारी की होगी. मौके पर उपस्थित सरना समिति के शंकर उरांव कहा कि ग्रामीणों के साथ कंपनी प्रशासन के साथ सांठगांठ कर जबरन हमारी जमीन को लूटना चाहती है. उन्होंने कहा कि एक जून को एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की प्रस्तावित कोल ब्लॉक के लिए आयोजित पर्यावरण जसुनवाई अनिर्णीत होने पर भी कोयला खनन करने वाली कंपनियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रही है. कंपनी षड्यंत्र के तहत प्रखंड कार्यालय में पर्यावरण जनसुनवाई का आयोजन कर रही है, ताकि वहां पर ग्रामीण पुलिस प्रशासन के दबाव में आकर अपना विरोध नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि यदि कंपनी के माध्यम से कोई भी ऐसा प्रयास किया जाता है तो इसके विरुद्ध हम सभी ग्रामीण उग्र होकर आंदोलन करेंगे. मौके पर ग्राम प्रधान विश्वनाथ मुंडा गंझू, धाधू मुखिया कुंवारी भगवती देवी, शंकर उरांव, महावीर उरांव, इमरान खान, सीमा देवी, पिंकी देवी, देवनाथ उरांव, शिवनारायण गंझू, पवन उरांव,पीयूष गंझू, प्रदीप उरांव समेत काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!