लातेहार
छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में महिलाओं ने निकाला मौन जुलूस

लातेहार। महिला समूह ने रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को मौन जुलूस निकाला. जुलूस का शुभारंभ कारगिल पार्क से किया गया. इसके बाद जुलूस शहर के मेन रोड से होते हुए समाहारणयालय पहुंची. समाहरणालय में महिलाओं ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा. महिलाओं ने झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की छात्रों की मांग का समर्थन किया. महिला समूह की सदस्यों ने आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.जुलूस में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महिला पतंजलि अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महिला नेत्री कल्याणी पाण्डेय, अंजू गुप्ता, सुकन्या देवी, प्रमिला देवी, महिला समूह की प्रमिला कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.



