लातेहार। गुरूवार की रात हुुुई लगातार मूसलाधार बारिश मे लातेहार- सरयु पथ में सरयु घाटी में एक विशालकाय पेड़ गिर जाने के कारण आवागामन बाधित हो गया. इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनो की लंबी कतार लग गयी. इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गया. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मियों के द्वारा पेड़ हो हटाने का कार्य शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू किया गया. बता दे बीती रात हुई बारिश से जिले में काफी तबाही मची है. सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. नदिया उफान पर हैै और कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है.