उपायुक्त ने जिला खेल स्टेडियम में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी
उपायुक्त ने जिलावासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

विकास कार्यों में विभागों के उपलब्धियों की दी गई जानकारी
लातेहार। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जिला खेल स्टेडियम में उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज भारतवर्ष के 80 वें स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं.
इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं. 15 अगस्त 1947 को मिली स्वतंत्रता हमें देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और त्याग की प्रेरणा देती है. इसी भावना के साथ लातेहार जिला प्रशासन द्वारा जिले के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है. मौके पर उपाुयक्त ने जिले में विकास योजनाओ की जानकारी जिले वासियों को दी.
इससे पहले उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली. मौके पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद के अलावा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, विधायक प्रतिनिधि मनिका हरशिंकर यादव, आफताब आलम, जावेद अख्तर, प्रभात कुमार विशाल कुमार आदि मौजूद थे. मौके पर मंच संचालन स्वर संगम के आशीष टैगोर, एस गांगुली और ज्योति चौधरी ने किया.



