लातेहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन के अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता ने होटवाग ग्राम के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. इस दौरान उन्होने पुलिस परिवार की ओर से मिष्ठान, फल व वस्त्र उपलब्ध कराया. बता दें कि होटवाग में पिछले कई वर्षों से वृद्धाश्रम संचालित है और यहां लातेहार और आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्र से वृद्ध महिला और पुरुष रहते हैं. जिला प्रशासन के द्वारा इन्हें यहां रहने खाने व पीने की व्यवस्था करायी गयी है. उपहार व मिष्टान पा कर बुर्जुगजन काफी प्रसन्न दिखायी पड़े. उन्होने पुलिस प्रशासन को इस परोपकारी कार्य के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया की आज देश के दो महान सपूतों का जन्मदिन है. इस मौके पर अनाथ व बुजुर्गजनों की सेवा व मदद करना एक पुनित कार्य है और यह इन दोनो महान सपूतों के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है.