Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
झारखंडलातेहार

रबी-उल-अव्वल शरीफ को लेकर जामा मस्जिद में बैठक, 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस

महुआडांड़ (लातेहार)। रबी-उल-अव्वल शरीफ के अवसर पर इस वर्ष भी महुआडांड़ में जुलूस पूरे अकीदत और उत्साह के साथ निकाला जाएगा. इसे लेकर बुधवार को महुआडांड़ जामा मस्जिद में सदर मोहम्मद रेहान रजा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.  बैठक में रबी-उल-अव्वल शरीफ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा. इस वर्ष पूर्व की अपेक्षा कार्यक्रम को और बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया. जुलूस के दौरान नातख्वानी, सलाम-दरूद शरीफ तथा विभिन्न स्थानों पर उलेमाओं द्वारा तकरीर की जाएगी. कमेटी की ओर से मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों से निर्धारित समय पर जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस में शामिल होने की अपील की गई है. साथ ही जुलूस एवं संबंधित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. बैठक में सदर मजूल अंसारी, नायब सदर सद्दाम आलम उर्फ शेरू, सचिव अब्दुल मतीन उर्फ गुड्डू, मोहम्मद साहाबुद्दीन, खजांची सुहेल अख्तर, फिरोज अंसारी, नायब खजांची मोहम्मद असलम अहमद, पूर्व सदर इमरान अली, आजाद अहमद, फहीम खान, हय्यूम अंसारी, मौलाना सुवेब रजा, खुर्शीद आलम, नुरुल होदा, अब्दुल जब्बार अंसारी, राशिद खान, मंजूर हसन समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button