alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के रोक के बावजूद टीइपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मनातू प्लांट में हो रहा है अवैध बालू का भंडारण

बालूमाथ (लातेहार)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के रोक के बावजूद बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरवाडीह पंचायत के मनातू में स्थित टोरी-शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य करा रही टीइपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट परिसर में बड़े पैमाने पर बालू का भंडारण किये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कंपनी द्वारा आसपास की नदियों से हैवी मशीन लगाकर लगातार बालू का उठाव किया जा रहा है. उस बालू का भंडारण प्लांट परिसर में ही किया जा रहा है. परिसर में अवैध बालू का भंडारण होने से बालू का पहाड़ बन गया है. उक्त अवैध बालू को रेल लाइन निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन करीब पांच हाइवा बालू नदियों से उठाकर प्लांट परिसर में लाया जा रहा है. परन्तु संबंधित विभाग की ओर से अब व तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. बालूप उठाव से क्षेत्र की नदियों का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त, डीडीसी, खनन विभाग, अंचल अधिकारी से कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है. जब इस संबंध में बरियातू आंचल अधिकारी कोकिला कुमारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है. इसकी जांच कर दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button