WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नगर पंचायत एक्‍शन में, सड़क से हटाये गये छरी व बालू

लातेहार। सड़़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन विभाग के द्वारा कई कार्यक्रम और अभियान चलाये जा रहे हैं. इधर, सड़क सुरक्षा को ले कर नगर पंचायत भी एक्‍शन में है.

विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत के द्वारा कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्‍न सड़कों में अवैध रूप से गिरा कर रखे छरी, बालू व अन्‍य गृह निर्माण सामग्रियों को हटाया गया और सामग्रियों के मालिक से जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

नगर प्रशासक राजीव रंजन ने बताया कि पिछले एक जनवरी से राष्‍ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. उन्‍होने कहा कि इसके तहत जिला परिवहन विभाग के द्वारा कई ड्राइव चलाये जा रहे हैं. उन्‍होने कहा कि सड़कों पर बालू, छरी व अन्‍य निर्माण सामग्रियों के गिरा कर रखने से न सिर्फ यातायात बाधित होती है वरन दुर्घटनाओ की आंशका भी रहती है.

विज्ञापन

सड़क पर बालू गिरा कर रखने से मोटरसाइकिल चालक स्‍कीड को कर दुर्घटनागस्‍त होते हैं. उन्‍होने नगर पंचायत क्षेत्र की किसी भी सड़क पर अवैध रूप से ईंट, बालू व छरी के अलावा अन्‍य सामग्रियों को हटाने लेने की अपील की है. कहा अगर जांच मे पाये गये तो नगरपालिका के सुसगंत धाराओं में कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!