alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमनिका

मनिका से 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने सकुशल बरामदगी की पुलिस से लगायी गुहार

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय छोटू कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। छोटू कुमार के पिता कृष्णा प्रसाद ने मनिका थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष है। वह 15 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे घर से बाहर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों का कहना है कि किशोर के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। आवेदन में बताया गया है कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोर के पिता ने थाना प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उनके पुत्र की तलाश कर उसे सकुशल घर वापस लाने की मांग की है। पुलिस से किशोर के लापता होने के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की भी अपील की गई है। फिलहाल किशोर के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और किशोर की तलाश के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button