लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में 21 अगस्त को बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 48 वाहनों से 48,000 रुपये का ई-चालान किया गया. इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया. जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें. अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह के जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे.