बालूमाथ (लातेहार)। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालूमाथ स्थित महावीर मंदिर से रामघाट तक भव्य पैदल यात्रा निकाली गई. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए. यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. पैदल यात्रा में उपेंद्र रंगीला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए रामघाट पहुंचे. वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवान शिव की आराधना करते हुए परिवार एवं क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की. जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु वापस महावीर मंदिर पहुंचे, जहां प्रसाद ग्रहण किया. पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा.