alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट घरानों का प्रभाव बढ़ेगा: रामचंद्र सिंह

लातेहार। लातेहार परिसदन भवन में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खनिज संपदा से जुड़े संशोधन विधेयक का विरोध किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छोटे से छोटे स्तर की संस्थाओं को अधिकार और शक्ति दी गई है, लेकिन नए प्रावधानों से इन अधिकारों का केंद्रीकरण किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है. विधायक ने कहा कि विधेयक के विरोध में 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.  इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और फिर प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब तक विधेयक वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा. रामचंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि यह नीति राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाएगी और प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट घरानों का प्रभाव बढ़ेगा. उन्होंने जनता से सजग होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने धार्मिक राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि धर्म आस्था का विषय है, वोट की राजनीति का माध्यम नहीं. उन्होंने हाल में चंदा चोरी और धार्मिक स्थलों से आभूषण गायब होने के मामलों का उल्लेख करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। विधायक ने कहा कि समाज में भाईचारा बनाए रखने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, जिला कोषाध्यक्ष हेसामुल अंसारी, अख्तर हुसैन, सुनील प्रसाद, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, फूलचंद यादव, दानिश आलम एवं अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button