alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

बालूमाथ में रविवार को होगा युवा आजसू पार्टी सम्मेलन, शिरकत करेंगे सुदेश महतो.

बालूमाथ (लातेहार):- आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रविवार 30 अगस्त को बालूमाथ में रहेंगे. सुदेश महतो बालूमाथ स्थित होटल रोज गार्डन में आयोजित युवा आजसू पार्टी के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है. जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह युवा मोर्चा के जिला प्रभारी शंकर उरांव ने बताया कि, सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना तथा क्षेत्र की समस्याओं और और उसके समाधान में युवाओं की भूमिका जैसे विषय पर चर्चा करना है. उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भूमिका बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है. शंकर उरांव ने प्रखंड क्षेत्र के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन और समाज के विकास की मजबूत आधारशिला है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button