alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

बनवारी साहू महाविद्यालय के नए प्रभारी प्राचार्य बने डॉ. नरेश कुमार पांडेय

लातेहार। बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में प्रभारी प्राचार्य के पद पर नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार पांडेय को महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, दिनांक 25 अगस्त 2026 को सांसद एवं चतरा लोकसभा क्षेत्र सह-अध्यक्ष कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में डॉ. नरेश कुमार पांडेय की नियुक्ति की गई. नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को दो दिनों के अंदर पदभार ग्रहण करने का निर्देश सचिव अंजू गुप्ता ने दिया था. वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी को न नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार पांडेय को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपते हुए संबंधित कागजातों का चरणबद्ध तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. जबकि कार्यकारी प्रभारी प्राचार्य प्रो. बैद्यनाथ महतो को इस कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया गया. निर्देश के आलोक में डा पांडेय ने पदभार ग्रहण कर लिया है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button