alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

एसएसबी ने किया निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

,105 मरीजों और 302 पशुओं का हुआ इलाज

लातेहार। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), लातेहार द्वारा शुक्रवार को मारोमार के हेनार गांव मे प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.  एसएसबी 32 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल प्रभावित एवं वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम चलाया जाता रहा है. इसी क्रम में एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर खेलकूद, मानव संसाधन विकास, मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर तथा आवश्यक सामग्री वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसी क्रम में उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लातेहार द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में दूर-दराज के गरीब एवं जरूरतमंद ग्रामीणों ने अपने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराते हुए निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया. शिविर में डॉ. अरविंद बेरा, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी) द्वारा कुल 105 मरीजों की चिकित्सा जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. वहीं डॉ. गौरव सिसौदिया, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा अधिकारी), 26वीं वाहिनी द्वारा 33 पशुपालकों के कुल 302 पशुओं की चिकित्सा जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं. इस चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक और स्थायी सुधार लाना था. मौके पर ग्राम प्रधान रूपामनी नगेशिया समेंत कई ग्रामीण मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button