latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नेशनल योगासन चैंपियनशिप से लौटे खिलाड़ियों का लातेहार में किया गया स्‍वागत

लातेहार। सीआईएससीई नेशनल योगासन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर लातेहार लौटे झारखंड एवं बिहार के होनहार खिलाड़ियों का लातेहार रेलवे स्टेशन पर भव्‍य स्‍वागत किया गया. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लातेहार के जिला अध्यक्ष मो महताब आलम ने अपनी टीम के साथ गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मानित किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों का फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया.  राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए मो  महताब आलम ने कहा कि इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. इनकी सफलता पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है. बताया गया कि सीआईएससीई नेशनल गेम्‍स एंड स्‍पोर्ट्स -2026 के तहत आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.  प्रतियोगिता में झारखंड की खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया.  स्वागत के दौरान योग शिक्षिका एवं कोच राफिया नाज भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद थी.  उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने पूरी लगन और अनुशासन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. मो महताब आलम ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी. उन्‍होने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button