latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोमांचक प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन

डे- बोर्डिंग बालक वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र ने 2-1 से मैच जीता

​लातेहार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय खेल स्टेडियम परिसर में एक रोमांचक प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. इस अवसर अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन पंकज तिवारी, कामिल अंसारी, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, जिला पर्यटन नोडल अभिजीत कुमार, एथलेटिक प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, और लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे. प्रदर्शनी मैच लातेहार जिला जूनियर टीम और डे बोर्डिंग बालक वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक यादगार मुकाबला प्रस्तुत किया. रोमांचक मैच में डे- बोर्डिंग बालक वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र ने 2-1 से मैच जीता. जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है जो शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए आवश्यक है. इस आयोजन से जिले के उभरते खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच और प्रेरणा मिली है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button