latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

लातेहार। जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौकेे पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में हुई है. यहां एक युवक को एक हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान कालेश्‍वर कुमार (सिमरिया, चतरा) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि कालेश्‍वर कुमार तुबेद कोल माइन में काम करता था. वह किसी काम से अपने घर सिमरिया गया था और वहां से लौट रहा था. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना स्‍थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और शव को अपने कब्‍जे में ले कर सदर अस्‍पताल पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि घटना जिस समय हुई उस समय तेज बारिश हो रही थी. चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button