latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

युवा समाजसेवी ने सातवीं बार किया रक्‍तदान

बरवाडीह(लातेहार)। प्रखंड के केड़ पंचायत के कारीमाटी निवासी रामधनी यादव के इलाज के लिए पत्रकार सह युवा समाजसेवी सुरेंद्र कुमार भुईयां ने मानवीय पहल करते हुए रक्‍तदान किया. यह उनका सातवां रक्तदान है्.  जानकारी के अनुसार रामधनी यादव, पिता स्व. जितन यादव, कुछ दिन पूर्व केड़ चौक पर निजी कार्य से सामान लेकर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे उनके दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोट लग गई. परिजनों के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए डाल्टनगंज स्थित चिकित्सक डॉ. राहुल शुक्ला के पास भर्ती कराया गया. जांच के दौरान चिकित्सकों ने पैर के ऑपरेशन के लिए रक्त की कमी बताई और करीब 2 यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई.  इसके बाद परिजनों ने युवा समाजसेवी सुरेंद्र कुमार भुईयां से संपर्क किया.  सूचना मिलते ही उन्होंने आगे बढ़कर रक्तदान किया. सुरेंद्र कुमार भुईयां ने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है.  स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए.  उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है. जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए युवाओं को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button