latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नगर पंचायत के पीसीसी में बना दिया ठोकर, जल जमाव व दुर्गंध से लोग परेशान

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के गायत्री नगर (इंस्‍पेक्‍टर बंगला के पीछे) नगर पंचायत के द्वारा बनायी गयी पीसीसी सड़क में कतिपय लोगों के द्वारा ठोकर बना दिया गया है. इस कारण यहां जल जमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. उस पर जल जमाव से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हैं.

लोगों का कहना है कि दुर्गंध के कारण यहां रहना मुश्किल हो गया है. जानकारी के अनुसार जब यहां पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था तो सड़क के बीच में एक बड़ा और एक छोटा दो सोखता (सोक पिट )बनाया गया था. लोगों का कहना है कि बड़ा वाला सोखता भर गया है और उसका पानी ओवर फ्लो कर छोटे सोखते में पाइप के सहारे आ रहा है और वहां से पानी निकल रहा है. इस कारण पानी सड़कों पर बह रहा है. इधर, जिनके घर के सामने से सोखता का गंदा पानी बह रहा है, उन्‍होने नगर पंचायत की पीसीसी सड़क में ठोकर बना कर पानी के बहाव के रोक दिया है. इस कारण सोखता व बरसात का पानी रास्‍ते में जमा हो गया है. जिनके घर के सामने पानी जमा है उनका घर से निकलना दूभर हो गया है. प्रभावित लोगों ने बताया कि उन्‍होने एक आवेदन भी नगर पंचायत को दिया है, बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है. स्‍थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन से इस समस्‍या का हल कराने का आग्रह किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button