latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

सड़क दुर्घटना व धूलकण से परेशान जनता उतरी सड़क पर, हाइवा का परिचालन रोका

बालूमाथ (लातेहार)। सड़क दुर्घटना व धूलकण से परेशान जनता सड़क पर उतर गई है. मामला बालूमाथ थाना अंतर्गत झाबर का है. जहां ग्रामीण रविवार की शाम सड़क पर उतरकर हाइवा का परिचालन रोक दिया है. जिससे बालूमाथ पांकी मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है. ग्रामीणों का कहना है, कि सड़क दुर्घटना के बाद ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के लोग दुर्घटना नियंत्रण के लिए आश्वासन देते हैं लेकिन उसपर अमली जामा नहीं पहनाया जाता है. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटनाओ के रोक के लिए स्थानीय स्तर पर गार्ड की तैनाती समेत अन्य समस्याओं के समाधान होने तक जनता सड़क से नहीं हटेगी. सड़क जाम की सूचना पर बालूमाथ थाना पुलिस दलबल के साथ जामस्थल पर पहुंच कर जमाकर्ताओं से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण सड़क अवरुद्ध कर जाम स्थल पर डटे हुए थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button