Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

झारखंड के युवा और किसान के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: सुदेश महतो

बालूमाथ (लातेहार)। शहर के होटल रोज गार्डन में आजसू पार्टी का एकदिवसीय युवा सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने भाग लिया. कार्यक्रम में आजसू पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह बालूमाथ निवासी विक्रांत कुमार सिंह समेत दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. अध्‍यक्ष श्री महतो ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया. मौके पर अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि बालूमाथ समेत लातेहार जिले के आसपास के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक औद्योगिक और खनन परियोजनाएं शुरू होने वाली हैं. अतीत के अनुभव से किसान और जमीनदाता भयभीत हैं. पीएसयू या निजी कॉर्पोरेट घरानों को किसानों और जमीनदाता से सीधा संवाद कर उनके मन में उत्पन्न शंका का समाधान की ओर पहल करने की आवश्यकता है. उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के स्तर पर संगठित अपराधों को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों के झारखंड बनाने के लिए आजसू पार्टी कृतसंकल्पित है. पार्टी आने वाले दिनों में गांव गांव टोले टोले तक युवाओं के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक करने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण में पार्टी का आंदोलन और समर्पण किसी से छुपा हुआ नहीं है. अब झारखंड के नवनिर्माण में पार्टी अपनी भूमिका निभाएगी. इससे पूर्व आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का माला पहनाकर स्वागत किया. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने पार्टी की नीतियों से उपस्थित युवाओं को अवगत कराया. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह युवा जिला प्रभारी शंकर उरांव व संचालन मुकेश यादव ने किया. इस अवसर पर मैट्रिक में सफल छात्र एवं छात्राओं को आजसू पार्टी की ओर से प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर आजसू पार्टी के संजय मेहता, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार, गोपी कुमार सिंह, सलमान खान, शकील खान, मो जीशान, अमित कुमार, सुखदयाल उरांव, सूरज उरांव, मणि उरांव, मो दर्दा, सूरज कुमार, मुजाहिद, अकील, शम्मी, शाकिब, बीरेंद्र उरांव, राधा देवी, धनेश्वरी देवी समेत आजसू पार्टी के जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता संजीव कुमार ने किया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!