झारखंड
Ashish Tagore
15 सितंबर तक सिकनी कोलियरी चालू नहीं हुई तो होगा आंदोलन: रवि डे
11 1 minute read

लातेहार। झाविमो नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने कहा कि अगर आगामी 15 सितंबर तक सिकनी कोलियरी को चालू नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. श्री डे ने कहा कि सिकनी कोलियरी लंबे समय से बंद है, जिसके कारण क्षेत्र के मजदूरों और स्थानीय लोगों के समक्ष रोजगार एवं आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है. रवि कुमार डे ने कहा कि 15 दिनों के अंदर सिकनी कोलियरी को चालू नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोलियरी के चालू होने तक संघर्ष जारी रहेगा. कोलियरी बंद रहने से हजारों मजदूरों और स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है. इसके बावजूद जिम्मेदार लोग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से सिकनी कोलियरी को अविलंब चालू कराने की दिशा में पहल करने की मांग की. साथ ही संबंधित विभाग एवं खनिज विकास पदाधिकारी को भी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की. मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही के का रण इतने लंबे समय से सिकनी कोलियरी बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर कोलियरी चालू नहीं हुई तो मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
11 1 minute read



