बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत चेताग पंचायत के गेरेजा हराफू स्कूल मैदान में एफसी गेरेजा क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव के द्वारा फीता काट कर टूर्नामेंट की शुरुआत की गई. उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल झारखंड की संस्कृति में रचा बसा हुआ खेल है. इस खेल की लोकप्रियता गांव गांव में है. खेल को खेल की भावना से खेलने की जरूरत है. ऐसे आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा. इस फुटबॉल टूर्नामेंट को सुचारू रूप से संचालन के लिए कमिटी अध्यक्ष राज उरांव, सचिव छोटू गंझू, कोषाध्यक्ष सेवक गंझू के साथ में सदस्य सोनू लोहरा, बालकिशोर उरांव, रंजीत उरांव, पवन उरांव, पीयूष गंझू, नितेश उरांव कार्तिक उरांव , रोहित गंझू, अरविन्द उरांव की सराहनीय भूमिका रही.