लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. लातेहार के चेटर ग्राम पंचायत के चेटर गांव निवासियों ने पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ समय पूर्व नई जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद वह पूरी तरह खराब हो गई. पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में नदी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करना पड़ रहा है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा स्वच्छ पेयजल को लेकर चिंता बनी हुई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए ,