लातेहार
बहेरा टांड़ में गिरा घर, नगर पंचायत ने पीड़ित परिवार को आश्रय गृह में कराया शिफ्ट


बारिश के कारण परिवार के सामने उत्पन्न संकट को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल आश्रय की व्यवस्था की. गुप्ता ने उन्हें आश्रय गृह में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया. नगर पंचायत प्रशासन की तत्परता से परिवार को बारिश के दौरान सुरक्षित ठिकाना मिल गया. लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गयी है.