


इसके बाद कलश यात्रा पहाड़ी मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर पूजा अर्चना एवं कथा का विधान पूरा किया गया. मंगलवार की शाम से प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री सानिध्य में कथा का प्रारंभ होगी. कलश यात्रा में पहाड़ी मंदिर के पुरोहित बल्लू मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, बरवाडीह मुखिया कालो देवी, रेखा पाठक, उपासना सिन्हा, निरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.