WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

आलोक मोहन स्‍मृति सेवा आश्रम का 340 वांं साप्‍ताहिक भंडारा संपन्‍न

लातेहार। शहर के अमवाटीकर मोड़ में आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम एवं मेसर्स श्रीराम इवेंट्स के तत्‍वावधान में शनिवार को 340 वां साप्‍ताहिक अन्‍नपूर्णा भंडारा संपन्‍न कराया गया. इस मौके पर काफी संख्‍या में लोगों ने भंडारा में भाग लिया और मांं अन्‍नपूर्णा का प्रसाद ग्रहण किया. आलोक मोहन सेवा स्‍मृति सेवा आश्रम के संस्‍थापक रामनाथ अग्रवाल व संयोजक श्‍याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि प्रसिद्ध श्री राम कथा वाचक राजन जी महाराज के द्वारा अन्‍नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया था. तब से निर्विघ्‍न रूप से पांच सितंबर को 340 वां साप्‍ताहिक भंडारा संपन्‍न कराया गया.

उन्‍होने बताया कि सप्‍ताह में प्रत्‍येक शनिवार और सोमवार को मां अन्‍नपूर्णा का प्रसाद वितरण किया जाता है. इसमें खिचड़ी, चावल व कढ़ी, चावल दाल, पापड़, अचार, तिलौरी व अन्‍य सात्विक व्‍यंजन प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है. उन्‍होने बताया कि आज के भंडारा का संचालन दीपक कुमार अग्रवाल उर्फ‍ बिट्टू ने किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे. प्रसाद वितरण में पूर्व नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष मुरली प्रसाद अग्रवाल व संजय कुुुुमार अग्रवाल समेंत अन्‍य लोगों की नियमित मौजूदगी रहती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button