WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में पूजा कैमूरी के गीतों पर देर रात तक झूमे लोग

बरवाडीह ( लातेहार)। रेलवे स्पोर्ट्स क्लब, बरवाडीह के मैदान में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍मी के मौके पर शुक्रवार की देर शाम रेलवे परिवार के तत्‍वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार की चर्चित गायिका पूजा कैमूरी अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचीं.  कार्यक्रम में गायिका पूजा कैमूरी के साथ सिंगर सोनू राज, भोजपुरी सुपरस्टार गायक रंजीत आर्य, गायिका नैना, डांसर पायल, डांसर मिरद्री तथा म्यूजिशियन टीम के बिट्टू जी समेत कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.  कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक तालियां बजाते और झूमते नजर आए. गायिका पूजा कैमूरी एवं अन्य कलाकारों ने भक्ति और भोजपुरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी.  “गोविंद बोलो, हरि गोपाला बोलो”, “नैना मिला के”, “हरि-हरि चूड़ियां”, “बलि-बलि जाऊं मैं”, “कौन कहेता कृष्ण जी आते नहीं, बांके बिहारी जी साक्षात रूप…” जैसे भक्ति गीतों से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्यामली शर्मा शामिल हुईं. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रेलवे कार्यक्रम के आयोजकों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. समाजसेवी श्यामली शर्मा ने कहा कि पूजा कैमूरी एवं उनकी पूरी टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया.  उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button