लातेहार। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ व झारोटेफ के जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव एवं जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है. झारखंड ने अपना एक कमर्ठ जन प्रतिनिधि खो दिया. उनके निधन से राज्य के सार्वजनिक जीवन में एक ऐसी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसकी भरपाई कठिन है. एक जनप्रतिनिधि एवं मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, युवा, खेल, पर्यटन, नगर विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया.झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने में उनकी महती भूमिका रही जनसरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और सहज व्यवहार ने उन्हें आम लोगों के बीच एक अलग पहचान दिलाई. उनके निधन पर जगतमणि वैद्य, संजीव कुमार चंद्र, अनीश कुमार, अभिमन्यु कुमार, बृजेश कुमार सिंह, संदीप पासवान, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार पांडेय, विजय लाल, अनु कुमार, रवि रशीद अंसारी, धीरज कुमार, विकास कुमार शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, अभय कुमार पांडेय, नीरज कुमार, संजय प्रसाद, राजेश कुमार, मोहम्मद जमालुद्दीन अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार, सत्येंद्र कुमार, कुंदन प्रसाद, द्वारिका राम, उमेश कुमार सिंह, सुशील कुमार यादव, रमेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव, मनीष तिर्की, अब्दुल वारिस, नरेश पासवान, योगेंद्र यादव, प्रेम कुमार यादव, रविंद्र कुमार पाठक, सुरेश उरांव, कृष्ण कुमार भगत, बलराम सिंह, सुदामा सिंह व रामाधार प्रसाद गुप्ता समेत जिले भर के शिक्षक कर्मचारियो शोक व्यक्त किया है.