latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

मतदाता सूची से नाम हटाने की कथित साजिश के विरोध में धरना प्रदर्शन

एसडीओ ने जारी किया आदेश, धरना स्थल पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात

महुआडांड़ (लातेहार) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के दौरान प्रपत्र-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने की कथित साजिश के विरोध में महुआडांड़ सर्वदलीय मंच एवं ग्रामीणों द्वारा 10 सितंबर को महुआडांड़ में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में सर्वदलीय मंच के अजीत पाल कुजूर एवं अन्य ग्रामीणों की ओर से अनुमंडल प्रशासन को सूचना दी गई थी।अनुमंडल दंडाधिकारी, महुआडांड़ के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 10 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे से शहीद चौक से अनुमंडल कार्यालय, महुआडांड़ तक धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। प्रदर्शन का उद्देश्य SIR-2026 में पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रपत्र-7 भरकर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कथित साजिश का विरोध करना बताया गया है। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनीय अभियंता, महुआडांड़ संदीप कुमार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बनाया है। आदेश में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्धारित समय पर स्थल पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, महुआडांड़ थाना प्रभारी को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि धरना-प्रदर्शन के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे।अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश की प्रति संबंधित दंडाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक लातेहार तथा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी लातेहार को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

कार्यालय से जारी आदेश का ज्ञापांक 1046 तथा दिनांक 08 सितंबर 2026 अंकित है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button