बालूमाथ (लातेहार)। राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर अवस्थित शॉपिंग बाजार कॉम्प्लेक्स में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बालूमाथ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अनीता देवी ने आदिवासी फैशन का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर पर उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को आदिवासी पारंपरिक वस्त्र खरीदने के लिए रांची जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. बालूमाथ में ही अब उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता के पारंपरिक वस्त्र उपलब्ध हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि यह केवल वस्त्र नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. संचालक सागर उरांव एवं देवनाथ गंझू ने कहा कि यह पहल स्थानीय स्तर पर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है. जो स्थानीय स्तर पर आदिवासी समाज को अपनी परंपराओं को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है. उद्घाटन समारोह में शशिभूषण, आशीष पांडे, शिवनारायण, अर्जुन कुमार, प्रिंस कुमार, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, जलेश्वर, सूरज, संतोष, अमीर, मिथलेश, उपेंद्र, संजय, संतोष उरांव, सुखदयाल उरांव, नरेश उरांव, उपेंद्र उरांव, बबलू राव, जितेंद्र उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.