latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पुलिस ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान

लातेहार। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर गुरूवार को जिले के हेरहंज, गारू एवं नेतरहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच जाकर वर्तमान समय की चुनौतियों और आत्मरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई. छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने की अपील की गयी.  नाबालिंग बच्‍चों को वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गयी. इसके अलावा जागरूकता अभियान के दौरान इस डिजिटल युग में ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अज्ञात लिंक्स से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए गए. पुलिस अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए ‘डायल 112’ सेवा की उपयोगिता और इसके प्रयोग की जानकारी साझा की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!