लातेहार
एसपी ने बालुमाथ थाना का निरीक्षण किया

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरूवर को बालूमाथ थाना अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों,विभिन्न पंजियों तथा लंबित कांडों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होने ,कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान कर्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक को सलाीमी दी गयी. (



