latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

चितरपुर कोल परियोजना के महाप्रबंधक का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन

बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत धाधू पंचायत में स्थित उड़ीसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड कर (रश्मि ग्रुप) की चित्तपुर कोल परियोजना के महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिन्हा का रविवार की शाम इलाज के दौरान रांची स्थित राज हॉस्पिटल में निधन हो गया. सोमवार को दिवंगत महाप्रबंधक का अंतिम संस्कार किया गया. जैसे ही यह खबर उड़ीसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड (रश्मि ग्रुप) कोल परियोजना के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को मिली शोक की लहर दौड़ गई. उड़ीसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड (रश्मि ग्रुप) कोल परियोजना के कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत महाप्रबंधक के कार्यों को प्रेरणादाई बताया. उड़ीसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड (रश्मि ग्रुप) के वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश चंद्र जोशी ने महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिन्हा को एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहनीय बताया. ज्ञात हो कि पिछले महीने बीस अगस्त को महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिंहा अपने दो कंपनी कर्मियों के साथ चितरपुर कोल परियोजना अंतर्गत चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत स्थित बरवाटोली गाँव कंपनी से संबंधित कार्यों के लिए गए थे, इसी दौरान ग्रामीणों ने महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिंहा व उनके दो सहयोगियों को बंधक बना लिया था. घंटों की मशक्कत के बाद बॉन्ड लिखवाकर ग्रामीणों के द्वारा कंपनी कर्मियों को छोड़ा गया था. परन्तु किसी प्रकार का कोई शिकायत या एफआईआर उड़ीसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड (रश्मि ग्रुप) के द्वारा दर्ज नहीं कराया गया था. इस प्रकरण के बाद महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिंहा रांची में इलाज करवा रहे थे. रविवार को उनकी स्थिति बिगड़ी. आनन फानन में उन्हें रांची स्थित राज अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!