Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विधायक रामचंद्र सिंह

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

लातेहार। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने भाग लिया. रैली में लातेहार से  झारखंड मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला अध्‍यक्ष अमीत यादव, साजन कुमार, मोती उरांव समेंत अन्‍य कई कांग्रेसी नेताओं ने भी भाग लिया. पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा आम जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस रैली के माध्‍यम से  कांग्रेस की एकजुटता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया और यह मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफा नहीं  देने तक जारी रहेगा.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!